Wednesday, October 28, 2020

एक लड़की मरी



 एक लड़की मरी

मारनेवाला मुसलमान था 

तो आपने लव जिहाद कहा


एक लड़की मरी 
मारनेवाला हिंदू था 
तो आपने इकतरफ़ा प्यार कहा !

ये कैसा प्यार इश्क़ लव है
तुम्हारा प्यार तो बहुत  ज़ोर मारता है रे
बिलकुल तुम्हारे अवयव की तरह 
जिसके खड़े होने को तुम प्यार का नाम देते हो!
बड़ा पेट्रीआर्कल है !

मरी तो लड़की है !
जो अकेली नहीं मरती
आसपास की अनेको लड़कियों के सपने लेकर मरती हैं 
सपने पढ़ाई के
अकेले नए शहर आने के
दोस्त बनाने के
और प्यार करने के 

जी लड़के भी मरते हैं!
क्यूंके वो कथित निचली जात
अलग धर्म के होते हैं!
जात धर्म ये तुम्हारा समाज 
जो तो पहले से ही पेट्रीआर्कल है!
समझते नहीं हैं वो !
क्यूँ के यहाँ 
वो लड़की नाम की किसी की सम्पत्ति 
चुरा रहे होते हैं!

सारी व्याख्याएँ बदलने का
उनको समूल नष्ट करके
नए अर्थ देने का समय आ गया है !
कुछ शब्द to start with,
संपत्ति, जात , धर्म ,प्यार, लव !
मरनेवाली लड़की/ लड़का 
जीती जागती लड़की/ लड़का 
लड़की / लड़का 
लिंग !
जो बहुत कुछ तय करता है!

रसिका